The Traitors Season 2: रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन का एलान होने के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब इसका ऑफिशियल ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जो और काफी खतरनाक नजर आ रहा है
ट्रेलर-
प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसका आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है। इसके कैप्शन मेंं उन्होंने लिखा- ‘खेल शुरू हो चुका है। भरोसा करो…अगर हिम्मत है तो।’ वहीं ट्रेलर इस बार और खतरनाक नजर आ रहा है। शो को एक बार फिर करण जौहर होस्ट करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के शुरुआत में कंटेस्टेंट की झलक भी देखने को मिलती है, जिसमें- मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा जैसे सितारे नजर आते हैं। जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, शो और खतरनाक होता दिखाई देता है।
इस सीजन में दर्शकों को मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, रणवीर बराड़, शाहनील गिल, दलीप ताहिल, हरमन सिंह, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, श्वेता तिवारी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, इक्का और तान्या पुरी समेत अन्य लोगों के बीच खेल का मुकाबला होता दिखेगा।
बता दें कि ये शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा, जिसे करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे। शो 13 अगस्त से शुरू हो जाएगा।
the game is set 👀 trust…if you dare #TheTraitorsOnPrime, New Season with New Episodes Every Thursday, Aug 13#KaranJohar @AdarPoonawalla @apoorvamehta18 @NehaNeha5 @aneeshabaig #NishantNayak #NeerajShetty @Dharmatic_ pic.twitter.com/P3oiyoZEph
— prime video IN (@PrimeVideoIN) August 7, 2026