Syria Blast: सीरिया में बस धमाका, दो लोगों की मौत, 13 घायल

Syria Blast: सीरियाई सरकारी मीडिया के अनुसार, सीरिया की राजधानी दमिश्क के बाहरी इलाके में हुए एक धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। सीरियाई सरकारी टेलीविजन ने एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि जारामाना में हुआ यह धमाका एक मिनीवैन टैक्सी में रखे विस्फोटक उपकरण की वजह से हुआ था।

स्थानीय निवासी और बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके का शिकार हुई गाड़ी में यात्री सवार थे और इस धमाके से व्यस्त व्यावसायिक सड़क हिल गई। इस हमले की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली है।

बता दें कि जारामाना ड्रूज धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय की बड़ी आबादी रहती है। यहां इस समुदाय के कुछ सदस्यों और देश की मौजूदा इस्लामी-नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करने वाले सुन्नी मुस्लिम सीरियाई लोगों के बीच तनाव की स्थिति रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *