Weather Alert: अगले 8 घंटों में 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 8 घंटों के दौरान 18 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल मध्य तथा पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 6 जुलाई तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में आज से 9 जुलाई तक बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी और प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भी 9 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान में आज से 9 जुलाई तक हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *