JioMart: JioMart ने अपनी तीन दिवसीय ‘डिजी उत्सव’ की घोषणा की है, जो 28 जून से 30 जून तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहकों को 5G स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और टेक प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट का लाभ मिलेगा।
कंपनी के अनुसार, सेल में स्मार्टफोन के अलावा किचन अप्लायंसेज, ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स, होम क्लीनिंग डिवाइसेज और टेक एक्सेसरीज समेत कई श्रेणियों के उत्पादों पर विशेष ऑफर दिए जाएंगे।
ग्राहक इस सेल में इस्त्री Iron मात्र 299 रुपये से, इलेक्ट्रिक केतली 549 रुपये से, हेयर ड्रायर और ट्रिमर 699 रुपये से, मिक्सर ग्राइंडर 1,149 रुपये से, वैक्यूम क्लीनर 1,599 रुपये से, एयर फ्रायर 2,799 रुपये से और वॉटर प्यूरीफायर 7,499 रुपये से खरीद सकेंगे। इसके अलावा आईटी एक्सेसरीज और स्टोरेज प्रोडक्ट्स पर भी शानदार छूट उपलब्ध होगी।
स्मार्टफोन सेगमेंट में भी कई आकर्षक डील्स पेश की जाएंगी। Poco C85x 5G को 20,999 रुपये की कीमत के मुकाबले 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं Samsung Galaxy F36 5G (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत 23,999 रुपये से घटाकर 19,999 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा Oppo K14x 5G भी 19,999 रुपये के बजाय 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन से जुड़ी ये ऑफर 30 जून 2026 तक वैध रहेंगी।
कंपनी का कहना है कि ‘डिजी उत्सव’ का उद्देश्य ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन और घरेलू उपकरण किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराना है। साथ ही चुनिंदा क्षेत्रों में तेज डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी।
ग्राहक 28 जून से 30 जून तक JioMart प्लेटफॉर्म पर जाकर Digi Utsav Sale के ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।