Dehradun: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

Dehradun: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मझौन गांव पहुंचकर प्रसिद्ध निशानेबाज व पद्मश्री से सम्मानित स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में भाग लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके खेल जगत में दिए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय राणा के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं, उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए भगवान से प्रार्थना की कि इस कठिन समय में परिवार को दुख सहने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड और देश का नाम राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा प्रेरणा के रूप में याद रखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *