Papa yaar: Johnny Lever ने देखा Zakir Khan का स्टैंडअप शो, गले लगाकर की जमकर तारीफ

Papa yaar: कॉमेडी की दुनिया के दिग्गज कलाकार जॉनी लीवर हाल ही में मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान के शो ‘पापा यार’ को देखने पहुंचे। इस खास मौके की तस्वीरें जाकिर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं, जो अब फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं। स्टैंडअप कॉमेडी के सबसे लोकप्रिय चेहरों में शुमार जाकिर खान के लिए यह पल बेहद यादगार रहा। शो खत्म होने के बाद जॉनी लीवर स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने जाकिर की शानदार प्रस्तुति की खुलकर सराहना की। दर्शकों ने भी इस खूबसूरत पल का तालियों के साथ स्वागत किया।

तस्वीरों में जॉनी लीवर और जाकिर खान एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। अपने आइडल से मिली इस सराहना से जाकिर भावुक और बेहद खुश दिखाई दिए।

jakir khan

इन तस्वीरों को साझा करते हुए जाकिर खान ने लिखा, “जॉनी लीवर सर ‘पापा यार’ देखने आए थे। हम सभी उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। वह सचमुच एक लीजेंड हैं।”

जाकिर की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं और दोनों कॉमेडियंस की इस मुलाकात को भारतीय कॉमेडी जगत का खास पल बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *