Uttar Pradesh: वाराणसी के गंजारी स्टेडियम में दिखेगी काशी की झलक, भगवान शिव के प्रतीकों को दी गई है खास जगह

Uttar Pradesh: त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट्स से लेकर डमरू की तरह दिखने वाले कमेंट्री बॉक्स तक, गंजारी क्रिकेट स्टेडियम खेल और आध्यात्मिकता के संगम के रूप में उभर रहा है। वाराणसी के बाहरी इलाके में बन रहा ये स्टेडियम तेजी से एक ऐसी खास परियोजना का रूप ले रहा है, जो आधुनिक खेल सुविधाओं को शहर की आध्यात्मिक विरासत के साथ जोड़ता है।

भगवान शिव से प्रेरित होकर, इस स्टेडियम की बनावट में त्रिशूल, डमरू और बेलपत्र जैसी चीजों को शामिल किया गया है। इससे काशी की सांस्कृतिक से जुड़ी एक खास पहचान मिलती है। निर्माण का ज्यादातर काम पूरा हो जाने के बाद, 450 करोड़ रुपये का ये अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम धीरे-धीरे उद्घाटन के करीब पहुंच रहा है।

निर्माण पूरा होने के बाद, इस स्टेडियम में 30,000 से ज्यादा दर्शक बैठ सकेंगे और यहां विश्व-स्तरीय सुविधाएं होंगी। ये उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। साथ ही काशी की सदियों पुरानी विरासत की झलक भी पेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *