Naam: अभिनेता वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘नाम’ में नजर आएंगे। महेश भट्ट द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है, जिन्होंने सुहृता दास और श्वेता बोथरा के साथ इस फिल्म की कहानी लिखी है।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का निर्माण उत्सव एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शंस के रिद्धि चावड़ा और उत्सव उपाध्याय द्वारा किया गया है।
फिल्म की कहानी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। निर्माताओं ने बताया कि मुख्य किरदार निभाने वाले वीर पहाड़िया एक ऐसे ‘एंग्री यंग मैन’ का किरदार करेंगे जिसमें ग्रे शेड्स (अच्छे और बुरे दोनों गुण) होंगे और वरुण शर्मा एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभाएंगे।
वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा के बारे में एक बयान में महेश भट्ट ने कहा, “वे हमसे कहीं ज्यादा सिनेमा की समझ रखते हैं। उनमें अपनी पहचान बनाने की जबरदस्त चाहत और जल्दबाजी है। अगर उनकी इस मिली-जुली ऊर्जा का सही इस्तेमाल किया जाए, तो उनके हाथ में एक बेहतरीन फिल्म होगी।”
इस फिल्म को अल्फानेऑन स्टूडियोज की मेघना हिरावत उपाध्याय और कविता अग्रवाल का सपोर्ट मिला है।
