Inspector Avinash: स्ट्रीमिंग सेवा जियोहॉटस्टार ने घोषणा की कि रणदीप हुड्डा अभिनीत “इंस्पेक्टर अविनाश” का दूसरा सीजन 15 मई को उनके प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। 2023 में रिलीज इस क्राइम थ्रिलर शो का निर्देशन नीरज पाठक ने किया था, उन्होंने सनी देओल अभिनीत “भैयाजी सुपरहिट” का निर्देशन किया था।
1990 के दशक के उत्तर प्रदेश के अशांत परिवेश पर आधारित, नए सीजन में इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा एक ऐसे तूफान में फंस जाते हैं जो जितना व्यक्तिगत है उतना ही राजनीतिक भी। कैप्शन में लिखा- “अपने बेटे के हत्या के मामले में फंसने और अपनी शादी के टूटने के कगार पर होने के कारण, अविनाश को एक ऐसी लड़ाई लड़नी पड़ती है जो पुलिस की वर्दी से कहीं आगे जाती है।”
मुख्य भूमिका निभाने वाले हुड्डा ने कहा कि ये नया अध्याय उनके लिए बेहद व्यक्तिगत है। अभिनेता ने एक बयान में कहा, “इस सीजन में अविनाश को उसके मूल स्वरूप में दिखाया गया है। अब वो सिर्फ़ अपराध से नहीं लड़ रहा, बल्कि अपने परिवार, अपनी सच्चाई और अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा है। कहानी का दायरा बड़ा है, एक्शन जबरदस्त है और भावनाएं गहरी हैं। ये एक बेहद रोमांचक सफर है,”
पाठक ने बताया कि टीम ने न सिर्फ़ एक्शन को बढ़ाया है, बल्कि भावनात्मक पहलू को भी गहरा किया है। निर्देशक ने कहा, “सीज़न दो में पहले सीज़न की सभी अच्छी बातें शामिल हैं और उन्हें एक कहीं ज़्यादा अस्थिर स्तर पर ले जाया गया है। अविनाश अब सिर्फ अपराधियों से नहीं लड़ रहा, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था से लड़ रहा है जो उसके चारों ओर ढह रही है।”
इस सीरीज में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालिन भनोट और फ्रेडी दारूवाला भी अहम भूमिकाओं में हैं। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत इस सीरीज का निर्माण ज्योति देशपांडे, पाठक, गोल्ड माउंटेन पिक्चर्स और कृष्ण चौधरी ने किया है।
Iss baar khel bada, dushman khatarnaak, par Inspector Avinash karega sabka the end! 💥 🤛#InspectorAvinash Season 2, all episodes streaming May 15th only on #JioHotstar
@urvashirautela #RajnieshDuggall @amit_sial #AbhimanyuSingh @BhanotShalin@FreddyDaruwala #NeerrajPathak… pic.twitter.com/694ajEB9fw
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) May 6, 2026