Election Result: प्रधानमंत्री बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा कार्यालय पहुंच गये हैं. उनका भाजपा मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया. भाजपा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने एक्स पर कई पोस्ट किए हैं, जिसमें उन्होंने लिखा- पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा! पश्चिम बंगाल विधानसभा के 2026 के चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है। मैं पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन करता हूं। जनता ने भाजपा को शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम ऐसी सरकार प्रदान करेंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करे।
पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा है!
वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेंगे। जनशक्ति की जीत हुई है और भाजपा के सुशासन की राजनीति को यहां के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए बंगाल के अपने भाई-बहनों का हृदय से आभारी हूं।
जनता-जनार्दन ने…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2026
पीएम मोदी ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा- पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को सलाम करता हूं। वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह रिकॉर्ड जीत हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के दशकों के अथक प्रयास और संघर्षों का परिणाम है। मैं उन सभी को नमन करता हूं। उन्होंने जमीनी स्तर पर निरंतर कड़ी मेहनत की है और अनेक चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने हमारे विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। वे…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2026
इसके साथ ही लिखा कि “असम ने एक बार फिर भाजपा-एनडीए को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है! विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की यह जीत विकास और जन-कल्याण की राजनीति के प्रति जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास का प्रतीक है। मैं इस प्रचंड जनादेश के लिए असम के अपने परिवारजनों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम राज्य के चौतरफा विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।”