Kiara Advani: कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ है, जिसकी रिलीज डेट हाल ही में फिर टल चुकी है। मगर पर्सनल लाइफ में अब मां बन चुकीं अभिनेत्री इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह बीच पर चिल करती नजर आईं, साथ ही लिखा- ‘…विद लव्स ऑफ माई लाइफ’

तस्वीर में कियारा सफेद रंग के स्विम वियर में हॉट अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन पर खूब पसीना भी बहाया। इस तस्वीर में कियारा स्पोर्ट्स ड्रेस में टेनिस खेलती नजर आ रही हैं। इस फोटो में एक तरफ जहां उनके कपड़े हैंगर में लटके हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी लाड़ली सरायाह के कपड़े भी हैं। इस फोटो के जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि अब उनकी बेटी भी किस तरह उनके जीवन का हिस्सा बन चुकी है।

उन्होंने कुछ और तस्वीरें भी शेयर कीं। इनमें से एक में वो खुश होकर पानी को देखती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह धूप को एंजॉय करती काफी खूबसूरत नजर आईं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर में शादी की थी, शादी के दो साल बाद 15 जुलाई 2025 को दोनों एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने ‘साराया मल्होत्रा’ रखा है।