Raja Shivaji: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर कई फिल्में बन चुकी हैं। हाल ही में रितेश देशमुख निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज हुई। यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें सलमान खान ने जीवा माहाला का किरदार निभाया है।
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में देखते हुए अचानक एक सीन में केसरी पगड़ी और भगवा रंग का परिधान पहने सलमान खान की एंट्री होती है। हॉल में जमकर सीटियां बजती हैं। फिल्म में वह जीवा माहाला का किरदार निभा रहे हैं। यह किरदार कैमियो के तौर पर फिल्म में आता है लेकिन कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
जीवा हमेशा ही अपने बहादुरी के लिए चर्चित रहे। साल 1709 में इस योद्धा की मृत्यु हो गई। जीवा की बहादुरी को समर्पित करते हुए एक स्मारक अंबावडे में बनवाया गया। यह स्मारक महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। आज भी मराठी लोग जीवा माहाला की बहादुरी, उनकी निष्ठा को याद करते हैं।
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख और सलमान खान के अलावा कई और बॉलीवुड एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, विद्या बालन, बोमन ईरानी जैसे कई एक्टर्स शामिल हैं।