Kedarnath Dham: 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है केदारनाथ मंदिर, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

Kedarnath Dham: हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के बीच, केदारनाथ का मंदिर आस्था और रंगों के जीवंत नजारे में बदल रहा है। मंदिर के कपाट खुलने में कुछ ही दिन बचे हैं। अधिकारी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत में भव्य सजावट पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।

पवित्र मंदिर को सजाने के लिए देश भर से मंगाए गए 51 क्विंटल से ज्यादा ताजे फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। केदारनाथ जल्द पहुंच चुके कुछ श्रद्धालु भी तैयारियों में मदद कर रहे हैं। केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि बद्रीनाथ मंदिर के कपाट एक दिन बाद, यानी 23 अप्रैल को खुलेंगे।
19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। चार धाम यात्रा में श्रद्धालु उत्तराखंड के चार पवित्र तीर्थों की यात्रा करते हैं।

इससे पहले बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली फाटा से चलकर गौरीकुंड पहुंच गई है। सुबह बाबा की डोली पूजा के बाद अपने द्वितीय रात्रि पड़ाव गौरी माई मंदिर गौरीकुंड के लिए रवाना हुई। विभिन्न पड़ावों, बड़ासू, शेरसी, रामपुर,सीतापुर, सोनप्रयाग होते हुए करीब चार बजे शाम डोली गौरीकुंड पहुंची।

प्रथम दिन डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में को पूजा अर्चना के बाद डोली केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई और आर्मी बैंड की धुन और भक्तों की मौजूदगी में काशी विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची कुछ देर विश्राम के बाद बाबा की डोली आगे बढ़ी। श्रद्धालुओं ने विभिन्न कस्बों में फूल मालाओं और अक्षत से पंचमुखी उत्सव डोली का स्वागत किया। सोमवार को गौरीमाता मंदिर गौरीकुंड में डोली का रात्रि प्रवास होगा। बाबा की डोली के पहुंचते ही बाबा के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *