US war Iran: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध के भविष्य को लेकर मिलाजुला संदेश दिया

US war Iran:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते सोमवार को ईरान के खिलाफ अमेरिकी युद्ध के भविष्य के बारे में मिलाजुला संदेश दिए, उन्होंने घोषणा की कि उन्हें संघर्ष को खत्म रने की कोई जल्दी नहीं है, जबकि उन्होंने ये भी भरोसा जताया कि तेहरान के साथ आगे की बातचीत जल्द ही पाकिस्तान में होगी

14 दिन का युद्धविराम खत्म होने वाला है, ऐसे में ट्रंप ने टेलीफोन इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में अपने रुख में उतार-चढ़ाव दिखाया है। एक ओर उन्होंने समझौते के जल्द होने की आशा जताई, वहीं दूसरी ओर चेतावनी दी कि अगर युद्धविराम की समय सीमा से पहले कोई समझौता नहीं हुआ तो “बहुत सारे बम फटने लगेंगे”।

ट्रंप ने संकेत दिया कि वे अब भी उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस के नेतृत्व में अपनी वार्ता टीम को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दूसरे दौर की बातचीत के लिए भेजने की उम्मीद रखते हैं। हालांकि ईरान ने जोर देकर कहा कि जब तक ट्रंप अपनी मांगों में कमी नहीं करते, तब तक वह बातचीत में हिस्सा नहीं लेगा। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि जब तक ईरान उनकी शर्तों पर सहमत नहीं हो जाता, तब तक उन पर युद्ध खत्म करने का कोई दबाव नहीं है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर कहा, “मुझ पर जरा भी दबाव नहीं है। हालांकि, सब कुछ अपेक्षाकृत जल्दी हो जाएगा!” पाकिस्तानी अधिकारियों ने अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के एक नए दौर की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि हफ्ते के आखिर में में होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास नए सिरे से शुरू हुए संघर्ष से नाजुक युद्धविराम और भी तनावपूर्ण हो गया है।

ट्रंप ने ब्लूमबर्ग न्यूज को बताया कि उनके द्वारा युद्धविराम को नवीनीकृत करने की संभावना “बहुत कम” है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *