Rajasthan: सुनने में बेशक अजीब लगे, लेकिन राजस्थान के जैसलमेर में इन दिनों हालात कुछ ऐसे ही हैं। गर्मी की वजह से पारा करीब 50 डिग्री तक पहुंच गया है। रेत भी चूल्हे की तरह गर्म हो गई है। गर्मी का अंदाजा लगाने के लिए ग्रामीण रेत में अंडे दबा देते हैं और कुछ ही मिनटों में वो उबल जाते हैं। यहां तक की 4–5 मिनट में पापड़ भी भून जाता है।
जो लोग इस रेगिस्तानी इलाके में नहीं रहते उनके लिए ये शायद मजे़दार हो, लेकिन यहां रहने वाले लोगों के लिए इस भीषण गर्मी में रहना बेहद मुश्किल है। मौसम विभाग के मुताबिक, इलाके के लोगों को गर्मी से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है। उन्हें मौसम के सुधरने तक इसी तरह गर्मी को सहन करना होगा।