Jharkhand: रांची में झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का आखिरी दिन, विश्व आदिवासी दिवस पर दो दिन का आयोजन

Jharkhand:  विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का सोमवार को दूसरा दिन है। महोत्सव की शुरुआत रविवार को हुई थी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव में राज्य के जनजातीय समुदायों की कला, संगीत, नृत्य, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जा रहा है।

महोत्सव का मकसद झारखंड की समृद्ध जनजातीय विरासत को व्यापक मंच देना और इसकी पहचान देश-दुनिया तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महोत्सव में लगी प्रदर्शनी को देखा और आदिवासी समाज की प्रगति और योगदान की तारीफ की।

आदिवासी महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनके हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम करेगी। ‘जतरा’ के साथ शुरू हुए महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *