Haridwar: कांवड़ मेला अंतिम चरण में, 1.25 लाख से ज्यादा बाइकों के साथ श्रद्धालुओं की लगी भारी भीड़

Haridwar:  श्रावण मास की कांवड़ यात्रा अपने आखिरी चरण में पहुंच रही है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पावन गंगा नदी से जल लेने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे। कई डाक कांवड़िये भी गंगा जल लेकर तेजी से अपने शहर की ओर लौट रहे हैं।

कांवड़ यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालु मोटरबाइक से भी यात्रा कर रहे हैं, जिससे स्थानीय अधिकारियों को यातायात के सख्त प्रबंध करने पड़े हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि हर की पौड़ी पर संध्या की गंगा आरती में शामिल होने के बाद बड़ी संख्या में कांवड़िए अपनी वापसी की यात्रा शुरू करेंगे। पवित्र श्रावण मास के शुरुआत के साथ 30 जुलाई को सालाना कांवड़ यात्रा शुरू हुई और 11 अगस्त को शिवरात्रि के साथ इसका समापन होगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले में चल रही कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीआर में स्थापित सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पूरी व्यवस्था की निगरानी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से करने और यात्रा मार्ग, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील स्थानों की सीधी निगरानी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन को भी गहनता से देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *