Heatwave: पारा चढ़ने के साथ ही राजस्थान के कुछ इलाकों में लू की चेतावनी जारी की गई

Heatwave: राजस्थान के बाड़मेर में पारा 47.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो देश में इस दिन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई जगहों पर तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। फलोदी, जैसलमेर और बीकानेर में भी दिन के समय ज्यादा गर्मी दर्ज की गई, रात का तापमान भी सामान्य से तीन से चार डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के कई हिस्सों में पूरे सप्ताह लू चलने की संभावना है जिससे आने वाले दिनों में तापमान में और बढो़तरी हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में लू के हालात को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं।

इस बीच बीकानेर मंडल के कुछ हिस्सों, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर मंडल के उत्तरी इलाकों में अगले 48 घंटों में बादल छाए रहने, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *