Uttarakhand: पर्यटन नगरी रानीखेत में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप पाण्डेय ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गैरसैंण विधानसभा सत्र में धामी सरकार द्वारा प्रस्तुत 7,844 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रदेश के विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दीप पाण्डेय ने कहा कि बजट में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले के लिए 290 करोड़ रुपये तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ठेकेदारों के बकाया भुगतान के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही डिजिटल क्षेत्र के लिए 200 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित किए जाने को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे और प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिले।उन्होने कहा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए दीप पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह घामी नेतृत्व में रानीखेत बाजार में हॉटमिक्स डामरीकरण का कार्य चल रहा है।
इससे क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में भी सरकार विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाएगी। जिससे प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।