Uttarakhand: गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तावित

Uttarakhand:  उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7 हजार 844 करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट प्रस्तावित किया है। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के लिए तैयार इस बजट में बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। अनुपूरक बजट में 4 हजार 164 करोड़ रुपये से अधिक पूंजीगत मद और करीब 3 हजार 680 करोड़ रुपये राजस्व मद में प्रस्तावित हैं।

स्थानीय निकायों को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने के लिए राज्य के कर राजस्व में उनकी हिस्सेदारी 10.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। इसके लिए 721 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वहीं, बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विशेष सहायता योजना के तहत 500 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।

ऊर्जा क्षेत्र के लिए करीब 270 करोड़ रुपये, शहरी विकास योजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये और पुलिस भवनों के निर्माण के लिए लगभग 55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा न्यायिक अवसंरचना, पंचायत भवनों, सड़क अनुरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए भी अतिरिक्त धनराशि प्रस्तावित है। इन प्रावधानों का उद्देश्य प्रदेश में विकास योजनाओं को गति देना और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसुविधाओं का विस्तार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *