Uttarakhand: उत्तराखंड में SIR पर CEO की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट

Uttarakhand: उत्तराखंड में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानि SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट की ड्राफ्ट पब्लिकेशन में लगभग 6 लाख 24 हजार नामों को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। इसमें से 57 हजार नाम वापस जोड़े जा रहे हैं। अब किसी भी वोटर का नाम गलत तरीके से न कटे, इसके लिए आयोग ने एक महीने का स्पेशल ड्राइव शुरू किया है, जिसमें घर-घर जाकर वेरिफिकेशन किया जाएगा।

CEO ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। वोटर लिस्ट को सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाएगा। फील्ड वेरिफिकेशन की रिपोर्ट पर संबंधित बूथ के BLA यानी बूथ लेवल एजेंट के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे, ताकि कोई भी आरोप न लगे। पहले तीन दिन 8, 9, 10 अक्टूबर से बूथ लेवल पर स्पेशल कैम्पेन चलेगा। वहां BLO, बूथ अवेयरनेस ग्रुप के मेंबर और सभी राजनीतिक दलों के BLA मौजूद रहेंगे। 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक BLO घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करेंगे। अगर किसी का नाम गलती से कट गया है तो उसका फॉर्म 6 वहीं पर भरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *