Uttarakhand: दिल्ली के जंतर मंतर पर CJP के नेतृत्व में पेपर लीक के विरोध में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा है और इस प्रदर्शन में देश के तमाम राजनैतिक दलों के नेता,कलाकार और एक्टिविस्ट शामिल हो रहे हैं । वहीं अब इस प्रोटेस्ट का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है वीडियो जंतर मंतर का है और मंच पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में एक पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है जो मंच पर कहते हुए नजर आता है कि उत्तराखंड में पटवारी का पेपर परचून की दुकान में मिलता है और इसके बाद वो मंच से कहता नजर आता है कि अगर हक की लड़ाई लड़ना बागी होना है तो हम बागी हैं कहकर उत्तराखंड पुलिस की नौकरी से इस्तीफा की बात कहते हुए उत्तराखंड पुलिस का बैच निकालकर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के हाथ में थमा देता है ।
आईजी कुमाऊ निवेदिता कुकरेती ने इस पूरे मामले में कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर में उत्तराखंड पुलिस के जवान के द्वारा पेपर लीक मामले बयान दिया जा रहा है वह पहले ही पिथौरागढ़ थाने 20 जुलाई को संस्पेंट किया गया है उसके साथ ही उन्होंने अभी बताया कि यह काफी लंबे समय से थाने से गायब चल रहे थे जिसके चलते इन पर कार्यवाही की गई।
शेर सिंह वर्ष 2025 से हरिद्वार में दर्ज एक गंभीर आपराधिक प्रकरण के बाद निलंबित चल रहा है, उस पर गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा कराने, लोगों को डराने-धमकाने तथा एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर प्रभाव स्थापित करने जैसे गंभीर आरोपों की जांच हुई थी। इसी मामले में उसे जेल भी जाना पड़ा था, जिसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया। तब से वह सक्रिय पुलिस सेवा में नहीं है।