Nitin Nabin: भाजपा के लिए उत्तराखंड बेहद अहम है, ऐसे में आगामी विधानसभा चुनावों में जीत मद्देनजर पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। कुछ समय के अंतराल के बाद लगातार प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा हुआ है, इससे हर बार कार्यकर्ताओं को नया उत्साह मिला है।
अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे हैं। वे कोर कमेटी, कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक समेत अन्य कार्यक्रमों के साथ ही बूथ लेविल तक पर बैठक कर कर संगठनात्मक कार्यों को समझने के साथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। भाजपा का बूथ जीतों, चुनाव जीतों के मंत्र पर ही चल रही है। इससे जुड़ी कमियों को दूर करने और मजबूत दुर्ग को और सुदृढ़ करने में जुटी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ सांसद और विधायकों के साथ आहूत बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी निर्णयों, विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का स्पष्ट विजन साझा किया। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, जन अपेक्षाओं की पूर्ति तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के विषय में भी विस्तृत चर्चा हुई।
देहरादून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @NitinNabin जी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री @blsanthosh जी के साथ माननीय सांसदगण एवं विधायकगणों के साथ आहूत बैठक में सहभागिता की।
बैठक के दौरान आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ… pic.twitter.com/GmIDPKrHnc
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 29, 2026