Nainital: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में लाल कानों वाले विशाल हाथी ने वन्यजीव प्रेमियों का ध्यान खींचा

Nainital: उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में लाल कानों वाला एक विशाल और दुर्लभ हाथी आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है, इसे हाल ही में नेशनल पार्क के ढिकाला और झिरना जोन में देखा गया। इसे ‘रेड इयर्स’ यानी कि लाल कान के नाम से जाना जाता है, जो देश भर के वन्यजीव प्रेमियों और फोटोग्राफरों को आकर्षित कर रहा है।

वन्यजीव फोटोग्राफर दीप राजवार ने कहा कि  “ये वीडियो झिरना जोन सफारी के दौरान ये हाथी देखा था हमने, और ये काफी लोकप्रिय हाथी है हमारे कॉर्बेट का। और ऐसे कम ही हाथी हैं जो अपने बड़े आकार और बड़े दांतों के लिए प्रसिद्ध हैं। ये भी उनमें से एक है। 40-45 में इसकी ऐज मैं कह सकता हूं इसको देखकर और कैमरा फ्रैंडली है, मतलब समय देता है पूरा आपको फोटो खींचने तक आहट भी नहीं करता। तो जो फोटोग्राफर हैं उसमें ये काफी अच्छा लोकप्रिय है ये और लोग इसकी फोटो खींचना और देखना पसंद करते हैं और उससे तीन दिन पहले ये ढिकाला देखा गया था और क्योंकि आजकल मेटिंग का टाइम है हाथी की तलाश में बहुत लंबा दूरी तय करते हैं। और झुंड को चेक करते हैं।”

वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि लाल कान वाले हाथी बहुत कम देखने को मिलते हैं। इनका लाल रंग पिगमेंटेशन कम होने और खून की नसें दिखाई देने की वजह से होता है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में इतने स्वस्थ और वयस्क नर हाथी का होना, वहां के जंगल के अच्छी तरह से फलने-फूलने का संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *