Nainital: नैनीताल के भवाली बाईपास में खाई में गिरा वाहन, पांच लोगों की मौत

Nainital: भवाली-सेनिटोरियम रोड पर भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है, सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में खटीमा के एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।

हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF और SSB की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

घटना की सूचना पर नैनीताल पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस और SDRF की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया  फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक आशंका वाहन के अनियंत्रित होने की जताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सीएम ने जताया दुख:

इस हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताते हुए कहा कि “नैनीताल जनपद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन एवं SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *