Monsoon: उत्तराखंड में अब मानसून की विदाई का वक्त करीब है… मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं… वहीं आने वाले दिनों में बारिश का असर सीमित रहने की संभावना है… मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक अगले दो दिनों में उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है… जबकि मैदानी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं… पांच और छह अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है… वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह के वक्त कोहरा भी देखने को मिल सकता है…
उत्तराखंड में मानसून की विदाई को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है… मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक प्रदेश से मानसून की सामान्य विदाई की तारीख 25 से 30 सितंबर के बीच रहती है… मौजूदा मौसम परिस्थितियां मानसून की वापसी के लिए अनुकूल बनी हुई हैं और इसकी विदाई हो सकती है…
हालांकि अगले दो दिनों में उत्तराखंड के उत्तरी और पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है… पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है… इसके बाद करीब तीन दिन तक मौसम के अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है…
मौसम विभाग के मुताबिक पांच और छह अक्टूबर के आसपास कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधि फिर देखने को मिल सकती है… वहीं मैदानी जिलों में सुबह के समय कोहरे का असर बढ़ सकता है… खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर से लगे क्षेत्रों में रात और सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिलने की संभावना जताई गई है…