Haridwar: रेलवे स्टेशन के सामने बना है ट्रेन लुक वाला रेस्टोरेंट

Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार में बने इस रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त आपको महसूस होगा कि आप ट्रेन में बैठे हैं। इसी वजह से मंदिरों के लिए मशहूर हरिद्वार में बना ये रेस्टोरेंट काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर बना ये रेस्टोरेंट स्थानीय और तीर्थयात्रियों दोनों को आकर्षित कर रहा है। इस रेस्टोरेंट का खाना भी बहुत स्वादिष्ट है। पुरानी यादें ताजा करने के लिए डिजाइन किया गया ये रेस्टोरेंट मेहमानों को खूब पसंद आ रहा है। बेहतरीन मेजबानी और शानदार लुक से ये रेस्टोरेंट दिनों-दिन खूब मशहूर हो रहा है।

आशुतोष नामक युवक ने बताया कि रेल कोच रेस्टोरेंट में खाना खाने का पहला अनुभव है। ट्रेन या फ्लाइट में यात्रा करते समय मैंने पहले भी खाया है, लेकिन यह जगह अलग और वाकई अच्छी है। अंदर की सजावट भी बहुत अच्छी है। यहां का एयर कंडीशनिंग और माहौल बहुत बढ़िया है। जैसे ही आप स्टेशन के बाहर आते हैं और कोच दिखाई देता है, आपको तुरंत अंदर जाने का मन करता है कि यह कैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *