Haridwar: नेपाल जाएगा साधु-संतों का समूह, हर संभव मदद का संकल्प

Haridwar:  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ रवींद्र पुरी बिल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महादेव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान महंत रवींद्र पुरी ने नेपाल में आई त्रासदी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जैसे ही नेपाल में आई त्रासदी की खबर मिली, साधु-संत समाज इससे बेहद दुखी हुआ। इसी के मद्देनजर उन्होंने नेपाल में लोगों की सहायता के लिए साधु-संतों का एक समूह भेजने का संकल्प लिया था।

महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि उस समय नेपाल की ओर से बॉर्डर सील होने के कारण साधु-संतों का समूह नेपाल नहीं जा सका। अब एक बार फिर नेपाल जाकर प्रभावित लोगों की मदद करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल में जिस भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, साधु-संत समाज अपनी ओर से हर संभव मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *