Haridwar: चारधाम यात्रा में भारी भीड़ के चलते हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फिलहाल बंद

Haridwar: उत्तराखंड के चारों धामों में यात्रा शुरू होने के बाद से तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। धामों में बढ़ती भीड़ के कारण जहां एक तरफ प्रशासन के सामने बड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं, वहीं दूसरी तरफ श्रद्धालुओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए हरिद्वार में फिलहाल ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है।इस संबंध में पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल का कहना है कि चारों धामों में भीड़ का दबाव बढ़ने की वजह से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को अस्थाई रूप से रोका गया है, जिसे कल से दोबारा शुरू किया जाएगा।

उन्होंने यात्रियों को सलाह दी है कि वे फिलहाल हरिद्वार के स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा करें; जैसे हर की पैड़ी की आरती, दक्ष प्रजापति मंदिर और अन्य स्थानीय मंदिरों के दर्शन।​इसके साथ ही, प्रशासन ने सभी होटलों और धर्मशालाओं के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार न करें। पंजीकरण स्थल पर यात्रियों की सुविधा के लिए बैठने, पीने के पानी और शौचालय की उचित व्यवस्था की गई है।

दूसरी ओर, यात्रियों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से भीड़ बढ़ने के कारण रजिस्ट्रेशन बंद होने की जानकारी दी गई है। यात्रियों ने कहा कि वे व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे और यदि आवश्यकता पड़ी, तो अपनी यात्रा स्थगित भी कर सकते हैं। हालांकि, कुछ यात्रियों का यह भी मानना है कि स्थानीय प्रशासन को चारों धामों में भीड़ की सटीक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि वे उसी के अनुरूप अपनी आगे की यात्रा का कार्यक्रम तय कर सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *