Dehradun: BKTC द्वारा अपने अधीन आने वाले 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि समिति का यह प्रस्ताव अभी सरकार के पास नहीं पहुँचा है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले इस संबंध में मौजूदा ‘एक्ट’ का गहन अध्ययन करेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने जोर देकर कहा कि इस संवेदनशील विषय पर कोई भी कदम उठाने से पहले सभी तीर्थ पुरोहितों और संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ पुराने नियमों की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद ही सरकार आगे बढ़ेगी। गौरतलब है कि BKTC ने धामों की पवित्रता और सुरक्षा का हवाला देते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ सहित ओंकारेश्वर और कालीमठ जैसे मंदिरों में यह प्रतिबंध लागू करने का निर्णय लिया है।