Chamoli: चमोली सुरंग हादसा: एक और कर्मचारी का शव मिला, मरने वालों की संख्या नौ हुई

Chamoli: उत्तराखंड के चमोली में पांच दिन पहले एक सुरंग में पानी भरने से फंसे एक और कर्मचारी का शव बरामद किया गया है। जिसके बाद हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि एक और कर्मचारी अभी भी लापता है। 13 अगस्त को भूस्खलन के चलते मलबा और पानी भरने से 22 लोग तीन किलोमीटर लंबी सुरंग में फंस गए थे। यह सुरंग टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के विष्णुगाड-पीपलकोटी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

13 अगस्त की शाम को हुए हादसे के बाद अलग-अलग एजेंसियों की तरफे से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान यह शव मिला। भूस्खलन की वजह से सुरंग में मलबा और पानी भर गया था, जिससे हुए इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब नौ हो गई है। हादसे में 12 अन्य कर्मचारी घायल भी हुए थे।

13 अगस्त को हुए हादसे के बाद से ही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस, पुलिस और दूसरी एजेंसियों की एक संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *