Varanasi: वाराणसी रोप-वे सेवा के किराए को मंजूरी, न्यूनतम किराया 10 और अधिकतम 50 रुपये निर्धारित

Varanasi: उत्तर प्रदेश सरकार ने वाराणसी के बहुप्रतीक्षित रोप-वे प्रोजेक्ट की दिशा में अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार ने रोप-वे सेवा के किराए को मंजूरी दे दी है।

यात्री कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया का सफर महज 15 से 16 मिनट में पूरा कर सकेंगे। इस तय दूरी के लिए उन्हें 10 से 50 रुपये तक किराया देना होगा।

कैंट स्टेशन पर क्लॉक-रूम की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जहां पहले दो घंटे तक सामान रखने की सुविधा मुफ्त होगी।

उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट से ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और वाराणसी आने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों, दोनों को यात्रा का बेहतर अनुभव मिलेगा।वाराणसी रोप-वे सेवा के किराए को राज्य सरकार ने दी मंजूरी, न्यूनतम किराया 10 और अधिकतम 50 रुपये निर्धारित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *