Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को वहां जाएंगे। वो 28 अप्रैल की दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे और बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद वे महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और वाराणसी में रात भर रुकेंगे।
सम्मेलन में जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की 50,000 से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी का जिम्मा वरिष्ठ नेताओं को दिया गया है।
29 अप्रैल को पीएम मोदी केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान के रिनपोचे संगपा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। बाद में वे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए हरदोई रवाना होंगे।