UPITS में IIA नोएडा चैप्टर की सक्रिय भागीदारी, श्रम मंत्री से मिले प्रतिनिधि और औद्योगिक विकास पर मंथन

UPITS: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो’ (UPITS 2026) में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) नोएडा चैप्टर की टीम ने अपनी मजबूत और सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर IIA नोएडा चैप्टर के चेयरमैन श्री नवीन गुप्ता, सचिव श्रीमती श्वेता बंसल और श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट श्रम मंत्री श्री अनिल राजभर जी से विशेष मुलाकात की। इस दौरान नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में उद्योगों की वर्तमान स्थिति, श्रमिकों के कल्याण तथा औद्योगिक विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

UPITS

बैठक के पश्चात IIA नोएडा चैप्टर के प्रतिनिधियों ने ट्रेड शो की भव्य प्रदर्शनियों और विभिन्न औद्योगिक स्टॉल्स का दौरा किया। टीम ने अत्याधुनिक तकनीकों, नए उत्पादों और नवाचारों का अवलोकन किया, जो आने वाले समय में एमएसएमई (MSME) सेक्टर को नई दिशा देने में मददगार साबित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान ‘इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन’ (IIA) के स्टॉल पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहाँ IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश गोयल जी को सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन द्वारा उद्योग जगत के हित में किए जा रहे कार्यों और गतिविधियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

IIA नोएडा चैप्टर का यह दौरा न केवल उद्योग जगत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए अहम रहा, बल्कि इसने प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय को एक नई ऊँचाई दी।

UPITS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *