UP News: हापुड में ट्रक से टकराई कार, छह की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में देर रात एक कार और ट्रक की टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है, हादसा ब्रजघाट टोल प्लाजा के पास हुआ था। पुलिस के अनुसार कार के ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया था, जिससे कार ट्रक से टकरा गई।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मेरठ के एक अस्पताल में रेफर किया गया है, एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हादसा रात करीब 12.30 बजे हुआ है।

उन्होंने बताया कि “थाना क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर के एनएच नौ पर अल्ला बक्सु मोड़ पर कल देर रात्रि में एक एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें मारुति सुजुकी सवार छह लोगों की मौत हो गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *