UP News: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित द्विवेदी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम तहत आज जिले के कई स्थानों के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाये गए । इसी क्रम में नगर पालिका छतरपुर के वार्ड क्रमांक-16 के सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर प्रमुख रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ नंदिता पाठक जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत हुई।
जिसमें प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्रभान सिंह गौतम के द्वारा दीप प्रज्वलन कर स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत हुई। शिविर में आँखों का जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, आंख, गला कान, नाक की जांच कर दवाई व चश्मा वितरित किया गया, किशोरियों का , महिलाओं का स्री रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच किया गया, दांतों का भी विशेषज्ञ उपस्थित रहे दाँतों की जांच भी करायी गई । शिविर के उपरांत बच्चों को अभिभावकों को पोषण आहार वितरित किया गया ।

समापन सत्र में डॉक्टर्स व स्टाफ़ का शाल श्रीफल से सम्मानित किया, डॉक्टर्स ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी, सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और शुभकामनाएँ प्रेषित किया । शिविर का संयोजन वरिष्ठ समाजसेवी व सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद टिकरिया जी रहे ।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरविंद त्रिपाठी, विवेक उप्पल, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद टिकरया, पूर्व जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष पंकज पहारिया, अरविंद बुंदेला, जिला मंत्री कार्यक्रम प्रभारी अवधेश यादव, उमा बुंदेला, कार्यालय मंत्री विवेक जैन, प्रियंका द्विवेदी, जितेंद्र घोष, दिर्गेंद्र सिंह, मनीष कुशवाहा, विक्की यादव, भूपेंद्र रावत,परमानंद कुशवाहा, सहित जिला पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे ।
