UP News: बिजनौर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, 1000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

UP News: बिजनौर में कल सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का भव्य आगमन होने जा रहा है, मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। बिजनौर की डीएम श्रीमती जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा खुद युद्ध स्तर पर तैयारियों की कमान संभाले हुए हैं। वर्धमान डिग्री कॉलेज में एक भव्य मंच और जनसभा स्थल तैयार किया जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री जनता से रूबरू होंगे और बिजनौर के विकास को नए पंख लगाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल बिजनौर के दौरे पर रहेंगे। सीएम का ये दौरा बिजनौर वासियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकि वो जिले को करीब 1 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही, वर्धमान डिग्री कॉलेज में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिए मुख्यमंत्री आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंकेंगे…

मुख्यमंत्री का ये दौरा बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। सीएम योगी अपने हाथों से करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत वाली नई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जो योजनाएं धरातल पर बनकर तैयार हैं, उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा और नई विकास योजनाओं की नींव रखी जाएगी। इस भारी-भरकम सौगात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का दावा किया जा रहा है….वहीं बिजनौर डीएम और पुलिस अधीक्षक खुद युद्ध स्तर पर तैयारियों की कमान संभाले हुए हैं…

विकास की इस बड़ी सौगात के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये दौरा राजनीतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम योगी इस जनसभा के जरिए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंकेंगे और विपक्षी दलों को कड़ा संदेश देते हुए अपने कार्यकर्ताओं में जीत का नया जोश भरेंगे। कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस और चहुंमुखी विकास के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के दम पर योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। सुरक्षा के लिहाज से भी चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि यह दौरा पूरी तरह ऐतिहासिक और सुरक्षित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *