Mathura: मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के लिए खास बंदोबस्त, सुरक्षा बल तैनात

Mathura: हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने और खास उत्सवों में शामिल होने के लिए मथुरा आते हैं, इस साल भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। शहर में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए, स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को संभालने और आने वालों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

स्थानीय पुलिस के साथ-साथ इलाके में केंद्रीय बल भी तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि “लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत हम लोगों ने पूरे कृष्ण जन्माष्टमी के क्षेत्र को जो है तीन जोन में और 17 सेक्टर में विभाजित किया है। जो जोन के प्रभारी हैं वो एसपी और एडिशनल रैंक के अधिकारी हैं। जो सेक्टर के प्रभारी हैं वो पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी हैं। हमारे पास जनस्थल की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की चार कंपनी और पांच कंपनी पीएसी है। इसके अतिरिक्त भी इस बार आठ कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ की तैनात है।”

“हमारे पास 150 कैमरे के बजाय संस्थान के कुल मिलाकर हमारे पास 250 कैमरे हैं। जिससे पूरे क्षेत्र की निगरानी करी जाएगी। लगभग 25 पार्किंग है और 95 बैरियर का 15 वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र को ड्रोन से भी निगरानी से नजर रखी जाएगी।”

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के अलावा, भीड़ को संभालने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा, स्थानीय प्रशासन को उम्मीद है कि चार सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में करीब 50 लाख श्रद्धालु आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *