Krishna Mohan: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राम मंदिर ट्रस्ट की आज बैठक हुई, करीब सवा तीन घंटे चली इस बैठक में चंपत राय के इस्तीफे को स्वीकार्य कर लिया गया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ट्रस्ट की इस बैठक में चंपत के इस फैसले पर विचार हुआ। उनका फैसला ट्रस्ट ने स्वीकार्य कर लिया, साथ ही साथ उनके अब तक के कार्यों की सराहना की गई।
मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने कहा कि हमारी छवि धूमिल हुई है, उसे ठीक करेंगे’। जो भी हुआ, उससे सभी आहत हैं’।
उन्होंने राम भक्तों को भरोसा दिलाया कि इस अविश्वास के भाव को समाप्त करने के लिए जो भी आवश्यक और कड़े कदम उठाने की जरूरत होगी, ट्रस्ट वह सारे कार्य पूरी निष्ठा के साथ करेगा। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की कि दर्शन के दौरान दर्शनार्थियों द्वारा किए जाने वाले दान को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए एक पुख्ता, पारदर्शी और अभेद्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की किसी भी गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।