Independence Day: जलवायु विहार सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर

Independence Day: जलवायु विहार सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया, कार्यक्रम का आयोजन RWA अध्यक्ष रिटायर्ड कमांडर रविंदर कुमार जी के नेतृत्व में किया गया। समारोह की शुरुआत RWA अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद सोसाइटी के निवासियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और तिरंगे के नीचे खड़े होकर मां भारती के सम्मान में ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष लगाए। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Independence Day

स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है: RWA अध्यक्ष

ध्वजारोहण के बाद RWA अध्यक्ष रिटायर्ड कमांडर रविंदर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव या त्योहार मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह उन वीर शहीदों को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन और सुख-सुविधाओं का त्याग कर अपने प्राणों की आहुति दी।

उन्होंने कहा कि आजादी अपने साथ जिम्मेदारी भी लेकर आती है। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। देश के प्रति जिम्मेदारी निभाना ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Independence Day

बच्चों ने बांधा समां-

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोसाइटी के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों के उत्साह और ऊर्जा ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।  अयान, स्वास्तिक, उमंग, दिव्यांशी, वैष्णवी, आद्य, भारती, धर्मावती, तनिष, यश्वी, संस्कृति, चैतन्य और शिवांश ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Independence Day

गणमान्य लोगों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सोसाइटी के कुछ गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। सोसाइटी के वरिष्ठ एवं सम्मानित बुजुर्ग श्री बलजीत सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रेखा सक्सेना, डॉ. प्रीति शर्मा, जो संगीत व नृत्य शिक्षिका हैं, लक्ष्मी शुक्ला, बाल साहित्य लेखिका, सपना मिश्रा, कार्यक्रम संयोजिका, को भी सम्मानित किया गया। सोसाइटी की गणमान्य महिलाओं रीना चौधरी और त्रिखा ने शाल व माला पहनाकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी निवासियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने जलवायु विहार के निवासियों में देशप्रेम, एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को और मजबूत किया। पूरे आयोजन में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Independence Day

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *