Banda: बांदा में भीषण गर्मी के बीच कूलिंग सेंटर से मिल रही है लोगों को राहत

Banda: बांदा उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में आता है जो मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है, बुंदेलखंड में गर्मियों के दौरान सूरज अपनी पूरी तपिश बिखरेता है जिससे बांदा ना केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में सबसे गर्म जिलों में शुमार होता है।

इस साल भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। मंगलवार को जिले का तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो देश में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। बुधवार को भी गर्मी कुछ कम नहीं हुई और पारा 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

बढ़ते तापमान के कारण अस्पतालों की ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मामले भी बढ़ रहे हैं, स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सामाजिक संगठनों के जरिये कई कूलिंग सेंटर बांदा में बनाए गए हैं। इन सेंटरों में पीने का पानी, कूलर, छायादार इलाका और जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं ताकि लोगों को जरूरत पड़ने पर मदद दी जा सके। अब इस सेवा का विस्तार बांदा के सभी सरकारी कार्यालयों तक किया जा रहा है।

आने वाले वक्त में हाल फिलहाल कोई राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान लगाया है, ऐसे में ये कूलिंग सेंटर निवासियों के साथ बाहर से आने वाले लोगों के लिए जीवन रेखा साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *