Ajay Rai: लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सहारनपुर जाने से रोका गया और हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले हफ्ते जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में बनी एक अवैध मस्जिद को गिरा दिया गया था।
ये तोड़-फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। सहारनपुर रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) अभिषेक सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएप) की पांच कंपनियां तैनात की गई थीं।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पुलिस संवेदनशील इलाकों में नजर रख रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पैदल गश्त और फ्लैग मार्च कर रही है।
डीआईजी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि तोड़-फोड़ की कार्रवाई से सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।