Sports: विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज, शीतल फाइनल में और सरिता कांस्य पदक के प्लेआफ में

Sports:  मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरिज (तीसरा चरण) के तीसरे दिन सोमवार को महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। जम्मू की भुजाहीन तीरंदाज शीतल ने सरिता को 145-143 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब उनका सामना कजाखस्तान की ऐजादा सेडान से होगा। सरिता कांस्य पदक के मुकाबले में चीन की वांग हुइतिंग से खेलेगी।

कंपाउंड पुरूष वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी तोमान कुमार को शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के केन स्वागुमिलांग ने 146-144 से हराया। अब वे कांस्य पदक के लिये इराक के अब्बास खादिम से खेलेंगे। केन ने भारत के गुरविंदर सिंह को क्वार्टर फाइनल में 143-141 से मात दी।

पुरूषों के डब्ल्यू1 वर्ग में भारत की चुनौती खत्म हो गई जब पांचवीं वरीयता प्राप्त आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी और नौवी वरीयता प्राप्त नुरूद्दीन अपने अपने मुकाबले हार गए।ट महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त स्वाति चौधरी कांस्य पदक के लिये खेलेंगी। वे चीन की छठी वरीयता प्राप्त लियू जिंग से 1-7 से हार गई थीं।

डब्ल्यू वन वर्ग के एथलीटों के शरीर के ऊपरी और निचले हिस्सों, धड़ और कम से कम तीन अंगों में अक्षमता होती है। कुछ को धनुष लोड करने में मदद के लिए एक सहायक की जरूरत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *