Sports: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, बोले- “हम तो इस उम्र में गिल्ली-डंडा भी ढंग से नहीं खेल पाते थे”

Sports:  IPL 2026 का खिताब भले ही राजस्थान रॉयल्स के हाथ न लगा हो, लेकिन 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे देश का दिल जीत लिया। अब उनके प्रशंसकों की सूची में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है।राजस्थान रॉयल्स का फाइनल खेलने का सपना तब टूट गया जब टीम को क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही राजस्थान का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया, जबकि गुजरात ने फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका सामना 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

अमिताभ बच्चन ने बांधे तारीफों के पुल

मैच खत्म होने के तुरंत बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की। 15 साल की उम्र में उनके असाधारण प्रदर्शन से प्रभावित बिग बी ने लिखा,
“सूर्यवंशी… कमाल का 15 साल का सूर्या। उस उम्र में तो मैं ठीक से कंचे या गिल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाता था।”

अमिताभ का यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और क्रिकेट प्रेमियों ने भी युवा बल्लेबाज की प्रतिभा को सलाम किया। फैंस बोले- अब वैभव की बल्लेबाजी नहीं देख पाएंगे बिग बी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा,”मैं IPL का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की हार का सबसे बड़ा दुख यही है कि अब इस सीजन वैभव सूर्यवंशी की एक और शानदार पारी देखने को नहीं मिलेगी।” सोशल मीडिया पर हजारों फैंस ने भी वैभव के खेल, आत्मविश्वास और जुझारूपन की तारीफ की।

96 रन की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी राजस्थान

क्वालिफायर-2 में वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली। युवा बल्लेबाज ने महज 47 गेंदों में 96 रन ठोककर गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हालांकि उनकी यह विस्फोटक पारी टीम को फाइनल का टिकट दिलाने के लिए काफी नहीं रही। मैच के बाद डगआउट में बैठे वैभव काफी भावुक नजर आए। सपोर्ट स्टाफ उन्हें सांत्वना देता दिखाई दिया। यह भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जहां फैंस ने उनके जज्बे और समर्पण की जमकर सराहना की।

IPL 2026 की सबसे बड़ी खोज बने वैभव

भले ही राजस्थान रॉयल्स का सफर फाइनल से एक कदम पहले थम गया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ दी। उनकी निडर बल्लेबाजी, बड़े मंच पर दबाव झेलने की क्षमता और मैच जिताने का जज्बा उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा साबित कर रहा है। 15 साल की उम्र में जिस तरह वैभव ने क्रिकेट जगत को प्रभावित किया है, उससे साफ है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का एक नया सुपरस्टार मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *