Sanju Samson: संजू सैमसन के टैलेंट पर शक नहीं, बोले गौतम गंभीर

Sanju Samson:  भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि संजू सैमसन निश्चित रूप से प्रतिभा के धनी खिलाड़ी हैं, लेकिन न्यूजीलैंड श्रृंखला में खराब फॉर्म के कारण टीम प्रबंधन को उन्हें ब्रेक देने पर मजबूर होना पड़ा। गंभीर ने कहा कि केरल के इस खिलाड़ी को टी20 विश्व कप से पहले दबाव से बचाने के लिए ये फैसला किया गया था। अब सैमसन ने अपनी यादगार पारी के दम पर मेजबान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है।

सैमसन ने  वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंद पर नाबाद 97 रन की धुआंधार पारी खेली और 196 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को पाने में अहम योगदान दिया, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बताया कि गंभीर के लिए टीम का असली सार हर छोटे-बड़े योगदान को स्वीकार करना है। उन्होंने कहा कि ये भारतीय क्रिकेट में लंबे समय से गायब था।

भारतीय मुख्य कोच ने कहा कि अगर शिवम दुबे ने आखिरी से पहले ओवर में दो महत्वपूर्ण चौके नहीं लगाए होते, तो शायद आज कोई भी वेस्टइंडीज के खिलाफ सैमसन की नाबाद 97 रन की मैच जिताऊ पारी की चर्चा नहीं कर रहा होता।

गंभीर ने हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम को “विश्व स्तरीय” बताया। उन्होंने माना कि जब पिछली चैंपियन टीम गुरुवार को प्रतिद्वंदी इंग्लिश टीम से भिड़ेगी, तो वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। भारत-इंग्लैंड के बीच यहीं पर सेमीफाइनल खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *