IPL 2026: प्राथमिकता जीत नहीं बल्कि प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहना था, SRH से हार के बाद बोले रजत पाटीदार

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टॉप दो टीमों का फैसला हो चुका है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 55 रन की हार के बावजूद प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया।

आरसीबी ने 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनको हर हाल में हार के अंतर को 80 रन से कम रखना था। कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद बताया कि उनका फोकस मैच जीतने से ज्यादा प्लेऑफ की टॉप टीमों में जगह बनाने पर था।

मैच के बाद पाटीदार ने कहा, “साफ तौर से उनके टॉप पांच बल्लेबाजों ने बहुत अच्छा खेला और पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। स्लोअर गेंद थोड़ी पकड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी तरह से गेंदबाजी की। हैदराबाद की पिच अच्छी है, लेकिन जब आप स्लोअर गेंद डालते हैं तो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो जाता है। उन्होंने स्लोअर बाउंसर और यॉर्कर बहुत अच्छे से फेंके।”

उन्होंने मैच हारने की बात को ज्यादा तवज्जो ना देते हुए कहा कि टीम का टॉप पर बने रहना ज्यादा जरूरी थी। पाटीदार ने कहा, “हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता शीर्ष पर रहना थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *