IPL 2026: आज एलएसजी और आरआर की भिड़ंत, रियान पराग पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव

IPL 2026: आईपीएल में 22 अप्रैल को संघर्षरत लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होना है, इस मैच में आरआर दो हार के बाद अपनी लय वापस पाने की कोशिश करेगी। ऐसे में मध्य क्रम, विशेषकर कप्तान रियान पराग का फॉर्म, एक अहम चिंता का विषय होगा।

अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज आरआर ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी, लेकिन पिछले दो मैचों में उनका प्रदर्शन लड़खड़ा गया है। यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल यानी शीर्ष तीन बल्लेबाज इस सीजन में आरआर की बल्लेबाजी की मुख्य ताकत रहे हैं, लेकिन जब वे असफल होते हैं तो टीम को अक्सर संघर्ष करना पड़ता है।

पराग का फॉर्म बेहद खराब है, वहीं अनुभवी रवींद्र जडेजा अपने पुराने फॉर्म में नहीं नजर आ रहे हैं। शिमरोन हेटमायर ने चार पारियों में 39 रन ही बना पाए हैं यानी अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। कागजों पर तो आरआर अभी भी काफी मजबूत टीम दिखती है, क्योंकि उनके पास इस सीजन की सबसे प्रभावी सलामी जोड़ियों में से एक है। वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं और जायसवाल लगातार अच्छी शुरुआत दे रहे हैं।

एलएसजी आरआर के कमजोर मध्य क्रम को निशाना बनाने की कोशिश करेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी भी अभी तक स्थिर नहीं दिख रही है और वे लगातार बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन तय करने की कोशिश कर रहे हैं।

एलएसजी को अंक तालिका में अपनी स्थिति बदलने के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *