IPL 2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस तैयार है। इसी बीच, एमआई के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने घोषणा की है कि उनके सुपरस्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मैच के लिए पूरी तरह फिट हैं। रोहित शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और वे पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे।
म्हाम्ब्रे ने रविवार को मीडिया से कहा, “दोनों (रोहित शर्मा और मिशेल सैंटनर) फिट हैं। दरअसल, अगर आप यहां नेट पर अभ्यास कर रहे हैं, तो रोहित की बल्लेबाजी को देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं। जी हां, वो इस पर काम कर रहे हैं। सैंटनर भी फिट हैं। दुर्भाग्य से, पिछले मैच में वो नहीं खेल पाए थे, उन्हें थोड़ी चोट लग गई थी। हम कुछ नहीं कर सकते थे। लेकिन दोनों फिट हैं।”
मुश्किलों से घिरी मुंबई इंडियंस सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग में आत्मविश्वास से भरी गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उतरेगी, जो अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए बेताब है।