Football: फुटबॉल स्टार किलियन म्बाप्पे ने अपनी उन टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है, जिनमें उन्होंने कम्युनिस्ट चीन के संस्थापक माओ जेडोंग को कथित तौर पर ‘तानाशाह’ कहा था। इस बयान के बाद उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा और कम से कम तीन चीनी कंपनियों के साथ उनके ब्रांड एग्रीमेंट भी रद्द हो गए।
मंगलवार को एक बयान में किलियन म्बाप्पे ने कहा, “मेरी टिप्पणी सोच-समझकर नहीं की गई थी। अब मुझे एहसास हुआ है कि इससे चीन के लोगों और दुनिया भर में रहने वाले चीनी समुदायों को ठेस पहुंची है।”
उन्होंने कहा, “जिन लोगों को मेरे शब्दों से दुख पहुंचा है, मैं उन सभी से माफी मांगता हूं। मेरा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था। मैं चीनी लोगों और उनके इतिहास का बहुत सम्मान करता हूं और मुझे सच में बहुत खेद है।”
ये घटना ऐसे मामलों की एक नई कड़ी है, जिनमें चीन ने अपने आर्थिक प्रभाव का इस्तेमाल करके विदेशी कंपनियों और व्यक्तियों को माफी मांगने के लिए मजबूर किया है। 2019 में, जब ह्यूस्टन रॉकेट्स के तत्कालीन जनरल मैनेजर डेरिल मोरे ने हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में ट्वीट किया था, तो चीन के सरकारी टेलीविजन ने एनबीए मैचों का प्रसारण बंद कर दिया था।