FIFA World Cup: फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही अनुशासित खेल दिखाया और फ्रांस की मजबूत आक्रमण पंक्ति को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
स्पेन की ओर से मिकेल ओयरजाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया, जबकि दूसरे हाफ में पेड्रो पोरो ने 58वें मिनट में शानदार गोल दागकर टीम की जीत लगभग तय कर दी। अब स्पेन का सामना फाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। खिताबी मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा।
फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही अनुशासित खेल दिखाया और फ्रांस की मजबूत आक्रमण पंक्ति को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
स्पेन की ओर से मिकेल ओयरजाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया, जबकि दूसरे हाफ में पेड्रो पोरो ने 58वें मिनट में शानदार गोल दागकर टीम की जीत लगभग तय कर दी। अब स्पेन का सामना फाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। खिताबी मुकाबला रविवार को न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा।
फ्रांस की टीम लगातार तीसरे साल स्पेन के खिलाफ किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई है। 2024 यूरो कप के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को हराया था। पिछले साल दोनों देशों के बीच नेशंस लीग का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था। उसमें भी फ्रांस को स्पेन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। अब फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को हरा दिया है।
2010 में स्पेन ने पहली बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। उसके बाद से तीन टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन काफी साधारण था। 2014 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। 2018 और 2022 में राउंड ऑफ 16 में सफर समाप्त हो गया था। तीनों टूर्नामेंट को मिलाकर उसे सिर्फ तीन ही जीत मिली थी। इस बार केप वेर्डे ने पहले ही मैच में स्पेन को गोल नहीं करने दिया और ड्रॉ पर रोक दिया। लेकिन उसके बाद टीम ने एक के बाद एक लगातार जीत हासिल करके फाइनल में जगह पक्की कर ली है। जहां स्पेन का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।